महासम्मेलन को लेकर जनसंपर्क
मीठड़ी . राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत के ब्लॉक मंत्री चंद्राराम मेहरा ने बताया कि मेघवाल समाज का महासम्मेलन सभा हॉल का लोकार्पण 14 दिसंबर को डीडवाना में होगा। इसके मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल होंगे। अध्यक्षता परिवहन एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान करेंगे।झाबरमल बरड़वा ने बताया कि बुधवार को डीडवाना ग्राम ललासरी, मावा, बरड़वा, दयालपुरा, लूणोदा, बनवासा, नूवा, पायली, बेमोठ, खारिया, दीनारपुरा आदि गांवों में जनसंपर्क किया।