सौंपेंगे 7 सूत्रीय मांग पत्र
डीडवाना .अजमेरविद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ खंड डीडवाना की बैठक मंगलवार को कार्यालय में हुई। संघ के महामंत्री नरेन्द्र सिंह राठौड़, संरक्षक दीपसिंह शेखावत कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा ने कर्मचारियों को बताया कि 15 दिसंबर को सात सूत्रीय मांगों को लेकर अजमेर स्थित निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मांग पत्र भी प्रस्तुत किया जाएगा। दीपसिंह शेखावत ने संगठन के महत्व को समझाते हुए खंड कार्यालय में एक एडहॉक कमेटी बनाने का सुझाव दिया। जिस पर संघ के महामंत्री नरेन्द्र सिंह महेश शर्मा ने कनिष्ठ लिपिक दामोदर प्रसाद सिखवाल, सुनील कुमार वैष्णव, मीटर रीडर पृथ्वी सिंह, गणेशाराम, तकनीकी सहायक करण सिंह, नेमा राम, जितेन्द्र पूनियां को कमेटी में शामिल किया। साथ ही उन्हें खंड स्तर पर संगठन के लिए कार्य करने चुनाव कराने के निर्देश दिए।