पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"छात्र हितों के लिए रहेंगे तत्पर\'

\"छात्र हितों के लिए रहेंगे तत्पर\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. छात्रसंगठन एसएफआई का 10वां जिला स्तरीय सम्मेलन बुधवार को भूमिका कॉम्पलेक्स में हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष जगदीश गोदारा ने कहा कि छात्र हितों के लिए एसएफआई हमेशा संघर्षरत रहेगा।

तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि छात्र हितों के लिए एसएफआई की ओर से जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। डीडवाना तहसील की नई कमेटी का गठन किया गया।

जिसमें विक्रम सिंह अध्यक्ष, भागीरथ बुगालिया, ओमप्रकाश माहिच, हरफूल चंदेलिया उपाध्यक्ष, चैनाराम नेतड़ महासचिव, रेखाराम भाकर, हरिशंकर मांडिया, आसिफ खान संयुक्त सचिव चुने गए।

इसके अलावा चैनाराम नूवां, चांदमल, प्रेमाराम, कन्हैयालाल, आसिफ खान, पवन शर्मा, आईदान सिंह, शिवराज, हरेंद्र रणवां, गणेश जाजड़ा को सदस्य बनाया गया।