पालिका की बैठक 16 को
डीडवाना| नगरपालिका चुनाव के बाद नवगठित पालिका बोर्ड की बैठक 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे अध्यक्षा ग्यारसी देवी की अध्यक्षता में होगी। ईओ शमीम ने बताया कि बैठक में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कचरा परिवहन के लिए चार टैंपो क्रय करने एवं विद्युत लाइन वृद्धि पर विचार, कचरा पात्र क्रय करने पर विचार सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा होगी।