पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का शु़भारंभ

स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का शु़भारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| स्वच्छभारत अभियान के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका ईओ शमीम के नेतृत्व में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह अभियान का शु़भारंभ किया गया। इसमें पालिका अध्यक्ष ग्यारसी देवी, ईओ सुनील चौधरी सहित तहसीलदार श्योराम वर्मा अनेक पार्षदों ने शहर के प्रमुख मार्गों में झाड़ू लगाकर सफाई की। ईओ शमीम ने बताया कि यह अभियान 14 दिसंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत कचरा, मलबा हटाना, प्लास्टिक कैरी बैग रोकथाम, मुख्य बाजारों में पड़ी गंदगी को हटाने के काम किए जाएंगे ताकि शहर सुव्यवस्थित हो सके। इस मौके पर पार्षद पवन टाक, केडी कुरैशी सहित अनेक लोग मौजूद थे।