पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला खुदाई से 1300 फोन बंद

नाला खुदाई से 1300 फोन बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| विद्युतविभाग कार्यालय के पास नाला निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान मंगलवार को दूरसंचार विभाग की केबल कट गई। इस कारण शहर के लगभग आधे फोन बंद हो गए। संपर्क कट जाने से लोगों को काफी परेशानियां हुई, वहीं इंटरनेट सेवाओं के बंद होने से भी लोगों के कई काम अटक गए। दूरसंचार विभाग के उपमंडल अभियंता राजेश भास्कर ने बताया कि मंगलवार को सुबह विद्युत विभाग की ओर से एक नाले के निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जेसीबी की चपेट में आने से दूरसंचार विभाग की केबल कट गई। इस खुदाई में 5 प्रकार की अलग-अलग केबल कट जाने से करीब 1300 फोन बंद हो गए। उन्होंने बताया कि नगरपालिका ने बिना किसी सूचना और स्वीकृति के खुदाई कार्य किया है। इसके चलते यह केबल कटी है। उन्होंने बताया कि केबलों को ठीक करने में 3 दिन का समय लगेगा। इसके बाद दूरसंचार विभाग नगरपालिका को डिमांड नोटिस भेजकर उससे केबल काटने के एवज में हर्जाना मांगेगा।