डीडवाना नगर पालिका का बजट बैठक आज
डीडवाना| डीडवानापालिका की बैठक पंचायत समिति हॉल में गुरुवार सुबह 11 बजे अध्यक्ष ग्यारसी देवी की अध्यक्षता में होगी। पालिका ईओ शमीम ने बताया कि बैठक में गत बैठक की पुष्टि, 2015-16 का बजट पारित करने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पालिका के मुख्य हॉल में भामाशाह शिविर होने के कारण पंचायत समिति में स्थान परिवर्तित किया गया है।