भागवत कथा आज से, कलश यात्रा निकलेगी
डीडवाना | नगरके गट्टाणी हाउस केशव कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 12 से 19 फरवरी तक आयोजित होगी। पं. जयगोपाल शास्त्री कथा वाचन करेंगे। कॉलोनी वासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली कथा में 12 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। कथा का समय दोपहर 12:15 से शाम 4:30 बजे तक रहेगा।