पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नमक श्रमिकों का किया परीक्षण

नमक श्रमिकों का किया परीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| नमकविभाग के तत्वावधान में बुधवार सुबह 9:30 बजे बालिया के पाढ़ाय माता मंदिर के पास नमक श्रमिक विश्राम गृह में सामान्य स्वास्थ्य, सनैत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। विभाग के अधिकारी गणेश नारायण मीणा ने बताया कि शिविर में नमक श्रमिकों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य एवं नैत्र जांच की गई जिसमें 355 श्रमिकों उनके परिजनों की जांच कर निशुल्क दवा वितरण की गई। इस मौके पर नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके आत्रेय, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. आनन्द कुमावत ने रोगियों की जांच की। शिविर में नमक विभाग के सहायक आयुक्त जयपुर के डॉ. राजेश नागर, नमक निरीक्षक जयपुर सुधीर कुमार, जोधपुर के नमक निरीक्षक विजय कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।