पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति भंग करते 6 गिरफ्तार

शांति भंग करते 6 गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना|कोर्ट परिसरमें झगड़ा करने के आरोप में बुधवार को 6 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अकबर खां उर्फ नदीम छोटी छापरी निवासी ने मामला दर्ज कराया कि उसकी एडीएम न्यायालय में बुधवार को पेशी थी। सुबह करीब 11 बजे कोर्ट के बाहर कुड़ली निवासी अलीम खान, दाउद खान हबीब खान ने गालियां निकालते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इसी प्रकार अमीन बानो पत्‍‌नी हबीब खां कुड़ली ने भी मामला दर्ज कराया कि उसके उसके पति के साथ अकबर खां, मोती खां एवं हबीब खां ने गालियां निकालते हुए मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्ष के 6 लोगों को कोर्ट परिसर में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच हैडकांस्टेबल जगराम कर रहे हैं।