- Hindi News
- जातिवाद का वजूद नहीं, बढ़ें शिक्षा की ओर : मेघवाल
जातिवाद का वजूद नहीं, बढ़ें शिक्षा की ओर : मेघवाल
डीडवाना में मेघवाल महासम्मेलन
विधानसभाअध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि वोट के अधिकार ने देश में बड़ा बदलाव किया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा की देन है कि आज हम इस अधिकार का उपयोग कर अच्छा और कर्त्तव्यनिष्ठ व्यक्ति चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व राष्ट्र में जातिवाद हावी था आज वो जर्रे बराबर भी नहीं है। अब हर समाज को शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए। शिक्षा से परिवार, समाज देश की तरक्की संभव है। मेघवाल सभा भवन में रविवार को हुए महासम्मेलन में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि आज अपने आपको दलित कहना न्यायोचित नहीं है। जब हम बाबा रामदेव का अनुसरण करते है तो हमारे मुस्लिम भाई रामसापीर को भी मानते हैं। आज समय बदल चुका है। किसी भी समाज का विकास उसकी शैक्षणिक धुरी पर टिका है। इस मौके पर 50 लाख की लागत से नवनिर्मित सभागार का विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल सानिवि मंत्री यूनुस खान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने समाज विकास के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।