पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोदारा प्रकरण में भाकर बने एपीपी

गोदारा प्रकरण में भाकर बने एपीपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानसरकार के विधि विभाग ने बार संघ के अधिवक्ता रामेश्वर भाकर को विशिष्ट लोक अभियोजक का दायित्व दिया है। विधि विभाग द्वारा भाकर को डीडवाना क्षेत्र के बहुचर्चित जीवण गोदारा हत्याकांड में सरकार बनाम संजय पांडे वगैरह प्रकरण में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए यह नियुक्ति दी गई है। भाकर डीडवाना न्यायालय में उक्त प्रकरण में सरकार की ओर से पैरवी करेंगे। उल्लेखनीय है कि गोदारा हत्याकांड का मामला एडीजे न्यायालय में चल रहा है। जिसमें पीड़ित पक्ष की ओर से सरकार न्यायालय से मांग की गई थी कि इस प्रकरण में भाकर को एपीपी बनाया जाए। जिस पर कार्यवाही करते हुए सरकार ने उक्त आदेश दिए।