परीक्षा केंद्र खुलने से खुशी
छोटी खाटू। महात्मागांधी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को बीए परीक्षा के लिए डीडवाना जाना पड़ता था लेकिन अब महादेव बीएड कालेज में परीक्षा केंद्र खुलने से विद्यार्थियों में खुशी है। अब इन्हें पैसे समय की दोहरी मार नहीं झेलनी पड़ेगी और पढ़ाई में ज्यादा समय दे सकेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य रामस्वरूप डोटासरा, कॉलेज स्टॉफ बच्चों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया। वही गांव की जिला परिषद सदस्य मिठू कंवर, सरपंच मेघाराम, ताराचंद धारीवाल, रामकिशोर टाक, इंद्रसिंह राठौड़, प्रेमसिंह चौधरी सहित गांव के लोगों ने आभार जताया।