पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा के प्रसार से समाज में जागृति संभव : भाटी

शिक्षा के प्रसार से समाज में जागृति संभव : भाटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनविश्वभारती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में संचालित शिक्षा जन जागृति यात्रा के द्वितीय चरण का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इसके तहत गेनाणा, रताऊ, घुडिला, खमियाद, तीतरी गांवों के विद्यालयों में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क समन्वयक डॉ वीरेंद्र भाटी मंगल ने संगोष्ठी में कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक है।

शिक्षक भावी भविष्य के निर्माण की आधारशिला रखते हैं। शिक्षा के प्रसार से ही समाज में जागृति संभव है। इस अवसर पर अगम चन्द शर्मा, उमाराम, बुला राम, नारायणराम, रामप्रसाद गैणा, मन्नालाल टाक, अर्जुनसिंह, हरिराम मेघवाल, सही राम कांसनिया, नरेन्द्र दाधीच, शारदा कासनियां, श्रीराम बिडियासर,चन्द सिंह, केवलराम प्रजापत, ओमप्रकाश आंवला, रामचन्द झूरिया, रामअवतार शर्मा, जस्सा राम, संता शर्मा, बिडदाराम, सोनू प्रकाश , कोजाराम, हरिराम, पूर्णाराम, भंवरसिंह, बजरंगलाल शर्मा, जेठाराम, कालूराम, सुरजीतसिंह, दौलतसिंह, जवान सिंह, रामसुख आदि उपस्थित थे। कुलसचिव प्रो अनिल धर ने बताया कि द्वितीय चरण में लाडनूं तहसील के 25 डीडवाना तहसील के 100 गांवों में यात्रा का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय की टीम स्कूलों में शिक्षा के प्रति जागृति अभियान चलाएगी।