गंभीरता से करंे स्वाइन फ्लू की रोकथाम
डीडवाना| डीडवानाक्षेत्र में स्वाइन फ्लू की रोकथाम उपाय को लेकर एसडीएम बलदेव प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत समिति के आईटीआई केन्द्र में दोपहर 2 बजे बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम ने स्वाइन फ्लू रोकथाम के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम शर्मा ने कहा कि स्वाइन फ्लू से क्षेत्र में जिस प्रकार मौतें हुई है वह दुखद घटना है। चिकित्सा विभाग इसे गंभीरता से लेते हुए रोकथाम के प्रयास करे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए उचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। वहीं गंभीर स्थिति के मरीज के लिए बांगड़ अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही।