- Hindi News
- डीडवाना में फील्ड टेस्टिंग प्रशिक्षण आयोजित
डीडवाना में फील्ड टेस्टिंग प्रशिक्षण आयोजित
जलदायविभाग कार्यालय में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत पेयजल गुणवत्ता, निगरानी एवं पर्यवेक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर फिल्ड ट्रेनिंग किट प्रशिक्षण विभाग के जिला एचआरडी डॉ. तेजवीर चौधरी ने पानी के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य गांव के जल स्त्रोत ट्यूबवैल, हैंडपंप, तालाब नाडिय़ों के पानी की गुणवत्ता जांच स्थानीय स्तर पर प्राप्त कराना है जिससे पानी की गुणवत्ता प्राप्त हो सकें। तथा बीमारियों से बचा जा सके। विभाग के जिला स्तरीय सलाहकार मो. शरीफ छीपा ने फिल्ड टेस्ट कीट द्वारा रासायनिक जांच विधि की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को पानी की गुणवत्ता के मानक भी समझाए गए। कई कर्मचारियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं भी बताईं। इस मौके पर विभाग के सहायक अभियंता नवरतनमल, बलविंदर सिंह बाजवा सहित विभाग के कर्मचारी आशा सहयोगिनी, ग्रामसेवक मौजूद थे।
डीडवाना. विभागके कर्मियों को प्रशिक्षण देते जिला स्तरीय अधिकारी।