पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाम जोड़ने, हटाने कटाने के आवेदनों की सूची वार्डों में चस्पा

नाम जोड़ने, हटाने-कटाने के आवेदनों की सूची वार्डों में चस्पा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका चुनाव 2014 को मद्देनजर नगर के सभी 30 वार्डों में नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ के पास किए गए आवेदनों को सुचारू रूप एवं सुव्यवस्थित रूप से सूचियों में शामिल करने को लेकर सभी वार्डों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है जो बीएलओ के साथ वार्डों में जाकर दिए गए आवेदनों के फार्म को सुचारू रूप से सम्पादित कर नई मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने को लेकर रिपोर्ट पेश करेंगे।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी बलदेव प्रसाद शर्मा ने बताया कि नगर पालिका के 1 से 30 वार्ड है जिसमें प्रत्येक 5 वार्डों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जो संबंधित वार्डों के बीएलओ के साथ दिए गए आवेदनों को लेकर निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान खामियां पाई जाएगी तो उनका नाम नई मतदाता सूचियों में जोड़ने के लिए नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा सभी प्रगणकों द्वारा प्राप्त की गई 3,4,5 फार्म की सूची वार्डों में चस्पा कर दी गई है जिसमें किसी को भी आवृत्ति है तो वे संबंधित बीएलओ निर्वाचन कार्यालय पर्यवेक्षक के पास आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।