खींवसर के भी किसान पहुंचे डीडवाना
खींवसर| उपखंडक्षेत्र सहित गांवों से सोमवार को बड़ी तादाद में किसानों ने डीडवाना में धरना प्रदर्शन में भाग लिया। स्वामी विवेकानंद नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रदीप हुड के नेतृत्व में सैकड़ों किसान यहां से रवाना हुए। इस दौरान खींवसर, पांचलासिद्धा, बिरलोका, नागड़ी, ईश्वरनावड़ा, कुड़छी, बरबटा, धारणावास, बैंराथल, आकला, पापासनी, पिपलिया सहित गांवों से किसानों ने भाग लिया। हुड ने बताया कि गोदारा हत्याकांड के प्रमुख गवाह के भाई का खुले आम बदमाशों ने अपहरण कर लिया।