- Hindi News
- इंद्रचंद अपहरण मामले की सीबीआई जांच की मांग
इंद्रचंद अपहरण मामले की सीबीआई जांच की मांग
क्षेत्रके बहुचर्चित जीवनराम गोदारा हत्याकांड के गवाह इंद्रचंद के अपहरण होने की घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। इस संबंध में सोमवार को किसान संघर्ष समिति जाट महासभा की तरफ से तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
समिति की ओर से दिए ज्ञापन में लिखा कि मुख्य गवाह प्रमोद के बयान 27 नवम्बर को होने थे मगर वकील के अनुपस्थित रहने से बयान नहीं हो पाए। इसी प्रकार 2 दिसम्बर को गवाही होनी थी मगर वकील के अवकाश पर होने पर नहीं हो सकी। ज्ञापन में आरोप लगाया कि इंद्रचंद का अपहरण सोची समझी राजनीति से हुआ है। ताकि गवाह को डरा धमकाकर बयान बदलवाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। इसके अलावा गोदारा हत्याकांड से जुड़े गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।