- Hindi News
- एईएन की कार्यप्रणाली पर पदाधिकारियों कर्मचारियों ने रोष जताया, हटाने की मांग पर अड़े, समझाइश पर म
एईएन की कार्यप्रणाली पर पदाधिकारियों कर्मचारियों ने रोष जताया, हटाने की मांग पर अड़े, समझाइश पर मानेे
डिस्कॉम के खिलाफ माकपा ने किया हंगामा, मान लीं मांगें
आक्रोश
डिस्कॉमकी लापरवाही एवं विसंगतिपूर्ण कार्यशैली को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में सोमवार को सहायक अभियंता कार्यालय के सामने अनेक लोगों ने छह घंटे तक हंगामा करते हुए धरना दिया। सहायक अभियंता सुभाष चाहर की कार्यप्रणाली को लेकर पदाधिकारियों कर्मचारियों ने काफी रोष जताया और हटाने की मांग पर अड़ गए। इस पर तहसीलदार श्योराम वर्मा मौके पर पहुंचे और समझाइश की। वर्मा ने मांगें मान लेने का आश्वासन दिया तब जाकर धरने को स्थगित किया गया। इस दौरान माकपा जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड़ ने कांग्रेस भाजपा पर किसानों के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया जबकि माकपा के जिला सचिव भागीरथ यादव ने भाजपा पर चुनावों के दौरान किसान हितों के वादों से मुकरने जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन के दौरान तहसील सचिव मांगूराम निवाद, किसान सभा के जिला सचिव मोतीराम शर्मा, नारायणराम डूडी आभास खां सहित अनेक वक्ताओं ने भाजपा पर जनता को बरगलाकर सत्ता में आने का आरोप लगाया। शेष| पेज 13 पर
हटाने पर अड़े ग्रामीण
एईएनकार्यालय के सामने माकपा के धरना प्रदर्शन में एईएन सुभाष चाहर के खिलाफ रोष नजर आया। निमोद निवासी मांगूराम निवाद ने बताया कि चाहर किसानों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और सही काम नहीं करते हैं।
मौलासर. एक्सईएनकी उपस्थिति में बातचीत करते ग्रामीण पदाधिकारी।
गलतियां ठीक कराएंगे
^कुछगलतियां हमारे विभाग से हुई हैं। किसानों की कुछ अधिकारियों के प्रति नाराजगी है जो वाजिब है। उसकी हम जांच करवाएंगे। -आरबीसिंह, एक्सईएन,डीडवाना