कैंटीन कार्यालय में 15 को अवकाश
डीडवाना. जिलासैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत शहीद सैनिक परिजनों, गौरव सेनानियों उनके आश्रितों के लिए विभाग द्वारा चल रहे कैंटीन में सोमवार को अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि कैंटीन ने 45 इन्फैन्ट्री ब्रिगेड विस्तार पट की ओर से समान की सुविधा दी जाती है जिसको सबकी एकमत राय से निर्णय लेकर विभागीय स्तर पर यह तय किया गया है कि कैंटीन परिसर में पूर्व सैनिकों के आश्रितों को सप्ताह में सोमवार के दिन अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है। अन्य दिनों में कैंटीन स्मार्ट कार्ड के साथ कैंटीन से सामग्री ली जा सकती है।