पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत पोल को हटाने की मांग

विद्युत पोल को हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. नगरके बंगलाबास निवासियों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर बंगलाबास रोड पर विभाग द्वारा 3 फैज की लाइन सड़क के पास नाले के पास लगाए गए बिजली पोल को हटाने की मांग की है। कमल, श्यामसुंदर, रतन, नेमीचंद, सोहनलाल, रामस्वरूप, सुरेश, गोपाल, गोविंद, रामनिवास, जेठाराम, ओमप्रकाश आदि ने ज्ञापन में लिखा कि पोल के कारण राह चलते लोगों, गाय भैंस आवारा पशुओं की जान को खतरा है। पोल के कारण अनेक बार करंट लगने का भय रहता है। पोल बीच में होने के कारण रात में वाहन भी टकरा जाते हैं जिसके कारण तार टूट जाते है जिससे जान माल की हानि की आशंका रहती है। उन्होंने मांग की है कि इन पोलों को व्यवस्थित लगाया जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।