पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिकाध्यक्ष ने रोडवेज से वसूला 20 साल पुराना किराया

पालिकाध्यक्ष ने रोडवेज से वसूला 20 साल पुराना किराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| डीडवानाके रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बसों से शुल्क वसूल करने बस स्टैंड पर मालिकाना हक को लेकर पिछले 20 सालों से रोडवेज प्रशासन नगरपालिका के बीच छिड़ी जंग का आखिर निपटारा हो गया। पालिकाध्यक्ष की पहल पर रोडवेज ने किराया राशि की पहली किस्त के रूप में 6 लाख 69 हजार 955 रुपए का चेक गुरुवार को मिल गया। रोडवेज डिपो मैनेजर रवि शर्मा ने पालिका अध्यक्ष को खुद चेक दिया।

डीडवाना का बस स्टैंड पर मालिकाना हक पालिका प्रशासन का था जिसका बरसों से किराया बकाया चल रहा था। करीब 12 लाख से ज्यादा की राशि रोडवेज विभाग को पालिका में जमा करानी थी परंतु रोडवेज प्रशासन की हठधर्मिता से लंबे समय से राशि जमा नहीं कराई जा रही थी। पालिकाध्यक्षा ग्यारसी देवी ने पदभार ग्रहण करते समय रोडवेज को किराया राशि जमा कराने के लिए कहा था। पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान के निर्देश पर यह मसला हल हो गया। पालिकाध्यक्ष ग्यारसी देवी की यह पहली उपलब्धि भी है। इस दौरान पार्षद सद्दीक खां, केडी कुरैशी, पवन टाक, महिपाल सिंह आदि भी मौजूद थे।

डीडवाना. किराएकी राशि का चैक दिखातीं अध्यक्ष ग्यारसी एवं पार्षद।