आज लेंगी गर्ल्स कॉलेज का जायजा
डीडवाना| अखिलभारतीय मारवाड़ी महिला समिति कोलकाता की अध्यक्ष एवं पाली महाराजा उम्मेद मिल की निदेशक अलका बांगड़ 16 दिसंबर को डीडवाना विकास परिषद समिति द्वारा संचालित महिला महाविद्यालय में छात्राओं से मिलकर विभिन्न चर्चाएं कर उनका उत्साहवर्धन करेंगी। प्राचार्य रेणु सिंह ने बताया कि श्रीमती बांगड़ छात्राओं से व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी एवं उनसे संवाद कर उत्साहवर्धन करेंगी। समिति अध्यक्ष शंकरलाल परसावत महासचिव अजित सिंह राठौड़ की ओर से श्रीमती बांगड़ का सम्मान भी किया जाएगा।
बांगड़ घराने की बहू अलका बांगड़