पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरल्या माता का पंचम वार्षिकोत्सव कल से

सुरल्या माता का पंचम वार्षिकोत्सव कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. मानधनियासमाज की कुल देवी सुरल्या माता का पंचम वार्षिक उत्सव 13-14 दिसंबर को मानधनियों की बगीची में मनाया जाएगा। मानधनिया समाज के इंदौर से आए लीलाधर मानधनिया ने बताया कि मंदिर के प्रधान अर्चक समाज के कुलगुरु पं. अजय व्यास के आचार्यत्व में शनिवार रात मां का विशेष शृंगार पूजन किया जाएगा। रविवार को सुबह 10 बजे अभिषेक पूजन होगा एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा वार्षिक गतिविधियों के बारे में चर्चा होगी। इस मौके पर समाज के राष्ट्रीय सभापति कोटा एलएन के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, जयपुर से ओमप्रकाश मानधनिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।