शूटिंग बॉलीवाल प्रतियोगिता का समापन
एमजीएसक्लब एवं सैनी समाज के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन सैनी शूटिंग बॉलीवाल प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार रात को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जलदाय विभाग के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामनिवास पंवार थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भंवरलाल टाक जेईएन जलदाय विभाग, पार्षद छगनलाल सैनी, ओमप्रकाश जांगिड़ मंचासीन थे। घनश्याम टाक, विनोद मारोठिया, राजू राम टाक ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच ओपी क्लब वर्सेज सैनी छात्रावास क्लब के बीच खेला गया, जिसमें ओपी क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2-1 से प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर कर खिताब एमजीएस के नेटर विमल टाक को दिया गया। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन रामगोपाल टाक एवं मोहनलाल ने प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिवकुमार शर्मा, चैनाराम सांखला, पवन चौहान एवं राजेश सांखला ने निभाई। इसके अलावा स्कोरर की भूमिका ओमप्रकाश चौहान, पवन टाक, कमेंटेटर अंकित मारोठिया एवं अनिल टाक ने निभाई। मांगीलाल टाक, लाल सिंह, सीताराम, हनुमान सैनी, श्रवण टाक, तुलछीराम, पंकज टाक, किशनलाल, दिनेश, श्री चन्द सैनी, मुकेश टाक, राकेश टाक, रेखाराम सांखला, गोविंद सांखला, अमरचन्द, संजय सैनी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश टाक ने किया।