पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीग्राम घिरडोदा खारा के निवासियों ने उपखण्ड अधिकारी तहसीलदार को ज्ञापन देकर गांव के गौचर की भूमि पर हो रहे अवैध खनन को रूकवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि घिरड़ोदा खारा के सरहद में कुएं के पास स्थित एक सरकारी गौचर की भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर खनन किया जा रहा है। जेसीबी से मिट्टी खुदाई की जा रही है। यह भी बताया गया कि अवैध खनन रोकने को कहने पर अवैध खननकर्ता गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त जमीन सरकारी भूमि और गांव वासियों के गौचर संबंधित काम आती है। गांव में प्रभावशाली व्यक्ति आदेशों की अवहेलना कर अवैध खनन भी कर रहे है और गांव की शांति भी भंग कर रहे है। उन्होंने मांग की है कि अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर बिरमाराम, नाथू सिंह, उस्मान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...