बैठक में कार्यकारिणी का किया गठन
भाजपाकिसान मोर्चा की तहसील मंडल की बैठक मंडल प्रभारी ओमप्रकाश डोगीवाल के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गणपतराम महला ने तहसील कार्यकारिणी का गठन किया।
जिसमें मंगेजसिंह, ओमप्रकाश लील, सोहनसिंह जेवलिया, मुस्तकीम, रामप्रसाद कलवानियां, मंगाराम ओगरा को उपाध्यक्ष, ज्योतिसिंह, सुलेमान खान को महामंत्री, रतनसिंह, राकेश डारा, बुधाराम मेघवाल, देवकिशन स्वामी, नरपतसिंह, लूणाराम राव को मंत्री, ईश्वरसिंह को कोषाध्यक्ष, विकास शर्मा को मीडिया प्रभारी तथा रामचन्द्र पुरी को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के संभाग प्रभारी रामाकिशन खीचड़ ने संबोधित किया।