पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों पर लगाया गलत वीसीआर भरने का आरोप

अधिकारियों पर लगाया गलत वीसीआर भरने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीचोरी के एक मामले में डिस्कॉम ने दुकान के किरायेदार की जगह मकान मालिक के नाम पर ही वीसीआर दर्ज कर दी और मकान मालिक को बकाया का नोटिस थमा दिया। इस संबंध में दीनदारपुरा ग्राम निवासी मकान मालिक राकेश ने उपखण्ड अधिकारी आर. के. मीणा को ज्ञापन देकर वीसीआर को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि उन्होंने अपनी एक दुकान किराये पर दे रखी है। दुकान पर बिजली चोरी की शिकायत पर डिस्कॉम गलत कार्रवाई करते हुए उनके नाम वीसीआर दर्ज कर दी। जबकि दुकान और वहां बिजली का उपयोग किरायेदार दुकानदार कर रहा है। उन्होंने ज्ञापन में वीसीआर में भरी गई राशि का भुगतान करने में असमर्थता जताते हुए एसडीएम से गलत ढंग से भरी गई वीसीआर को निरस्त करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...