बार संघ की कार्यकारिणी का विस्तार
डीडवाना | बारसंघ डीडवाना की बैठक अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके तहत वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्जाराम पूनियां, खांगाराम खिलेरी, नरेन्द्र कुमार ओझा, अजीतसिंह राठौड़, शरीफ खान को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस अवसर पर बार संघ के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौड़, महासचिव कमल किशोर मोट, संयुक्त सचिव बलवीर सिंह मेड़तिया, पुस्तकालय अध्यक्ष समंदर सिंह नाथावत एवं कोषाध्यक्ष हाकम अली खान ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर चर्चा की।