पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंवरा गांव में बस सेवा शुरू करने की मांग

तंवरा गांव में बस सेवा शुरू करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसवंतगढ़ | लाडनूंतहसील के गांव तंवरा में अभी वर्तमान में कोई बस सेवा नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। 6 माह से डीडवाना से लाडनूं वाया तंवरा, मीठड़ी, कसुम्बी, कुमासिया रोडू आदि गांवों में चल रही बस सेवा भी डीडवाना डिपो की ओर से अचानक बंद कर दी गई, जबकि इस रूट में बस रोजाना सवारियों से भरी रहती थी। तंवरा के ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा नहीं होने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। लोगों को मजबूरन महंगे भावों में टैक्सियों से सफर करना पड़ रहा है। यह गांव तहसील मुख्यालय से मात्र 18 किलोमीटर की दूरी पर होने के बावजूद बस का कोई साधन नहीं है। ग्रामीण रामनिवास डूडी, ईश्वर सिंह, घीसालाल पूर्व उपसरपंच, नोपाराम, रतनाराम, राजू खोखर, दामोदर स्वामी, मदन खोखर, गुमान सहित ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...