जेएनयू दिल्ली की घटना का किया विरोध
छात्रसंगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें हाल ही में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई राष्ट्र विरोधी घटना की निंदा करते हुए परिषद के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहसील प्रमुख राजेन्द्र जानू नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि जेएनयू में संसद भवन में हमला करने वाले अफजल गुरु के पक्ष में नारेबाजी करने वाले अफजल को सम्मान देने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ भारत सरकार को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के समर्थकों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि इस प्रकार का दुस्साहस कोई और नहीं कर पाए। परिषद सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है। अन्यथा आंदोलन उग्र किया जाएगा।
डीडवाना. नारेबाजीकर विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।