पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध वसूली मारपीट का मामला दर्ज

अवैध वसूली मारपीट का मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से ट्रक चालकों से एंट्री फीस के नाम पर रात के समय अवैध वसूली किए जाने तथा रुपए नहीं देने पर ट्रक चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में सीताराम नामक ट्रक चालक ने डीडवाना पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार ट्रक चालक सीताराम शुक्रवार शाम को अपनी ट्रक लेकर मेगा हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रोका और स्वयं को परिवहन विभाग के अधिकारी बताया। आरोप है कि इन लोगों ने उनसे एंट्री फीस के नाम पर 500 रुपए देने की मांग की, जब उसने 500 की बजाय 100 रुपए देने की बात कही तो उक्त लोगों और उनके साथ खड़े कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान परिवहन कार्यालय का चालक गोपाल ने उसे किसी तरह वहां से भगा दिया। इस दौरान उन लोगों ने उसके 6700 रुपए छीन लिए।

मामलेका पता करवाता हूं

^मैंअभी डीडवाना में नहीं हूं। हालांकि मुझे इस प्रकार के मामले की जानकारी मिली है। डीडवाना आकर घटनाक्रम की जानकारी लेकर मामले का पता लगाएंगे। रमेशवैष्णव, जिला परिवहन अधिकारी, डीडवाना

खबरें और भी हैं...