पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आनंदपाल के गुर्गों के संदेह में शादी समारोह में पुलिस ने दी दबिश

आनंदपाल के गुर्गों के संदेह में शादी समारोह में पुलिस ने दी दबिश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नजदीकके ग्राम मंगलपुरा में एक विवाह समारोह में भारी तादाद में पुलिस बल पहुंच गया और समारोह स्थल को चारों ओर से घेर लिया। पूछताछ तलाशी लेने की कवायद शुरू कर दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंदपाल गैंग के कुछ लोग हथियार सहित उस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं, हालांकि जांच के बाद यह सूचना गलत साबित हुई, लेकिन शादी वाले माहौल में रंग में भंग अवश्य पड़ गया। यह शादी मंगलपुरा निवासी एक व्यक्ति की थी। दुल्हा लाडनूं पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर अनिल माली का भतीजा है। पुलिस द्वारा दबिश दी जाने के समय बारात की निकासी हो रही थी तथा प्रस्थान की तैयारी थी।

पुलिस को मिली सूचना के अनुसार समारोह में हथियार लेकर आनंदपाल गिरोह के लोग शामिल होने आए थे, लेकिन जांच करने पर पाया गया कि वहां मूल ओबीसी महासंघ राजस्थान के प्रदेश संयोजक दौलतराम पैंसिया एवं सरदार दलबीर सिंह टिब्बी आए थे। उनके बारे में मुखबिर को भ्रम हो गया। इस विवाह वाले मकान में पुलिस उप अधीक्षक नरसीचरण मीणा, लाडनूं सीआई भंवर सिंह, जसवंतगढ़ थानाधिकारी राजेश गजराज, डीडवाना थानाधिकारी भजनलाल मय भारी जाप्ता क्यूआरटी के जवान एक बस भरकर सशस्त्र आए और वहां से चारों ओर से घेर लिया।

लाडनूं. मंगलपुरा गांव में पहुंची पुलिस।

खबरें और भी हैं...