पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने साप्ताहिक बैठक में दिए निर्देश

एसडीएम ने साप्ताहिक बैठक में दिए निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| उपखण्डस्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक एसडीएम आरके मीणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम मीणा ने पालिका पंचायत समिति विभाग को राशनकार्ड सीडिंग कार्य को गति देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार 7 डी के तहत सड़क निर्माण कार्य के दौरान आवागमन सब्जी ठेलो से हो रहा है जिनको हटाने के लिए पालिका को निर्देश दिया कि जरूरत पड़े तो पुलिस की मदद भी ली जा सकती है इसके लिए भी लिखित रूप से निर्देश दे दिए जाएंगें। इसी प्रकार चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है और इस स्थिति में मौसमी बीमारियां फैलने की आंशका है इसका समय से पहले ही समाधान किया जाए। इसी प्रकार बार-बार विद्युत कटौती की समस्या को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...