पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉककांग्रेस कमेटी ने एक ज्ञापन डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता को सौंपकर विभाग द्वारा किसानों पर की जा रही अनैतिक कार्यवाही को रोकने की मांग की है। कमेटी के बैनर पर सोमवार को मौलासर प्रधान जालाराम भाकर, डीडवाना प्रधान गूलाराम ढाका एवं चेतन डूडी ने नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन किसानों की वीसीआर गलत तरीके से भरने का आरोप लगाते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए कार्यवाही को बंद करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि किसान एक तरफ अकाल की मार झेल रहा है तो दूसरी तरफ विद्युत विभाग कथित तौर से वीसीआर भरकर किसानों को प्रताड़ित कर रहे है। अगर इसे समय पर नहीं रोका गया तो मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा। इस दौरान पार्षद उम्मेद खां, गणपत लाल, मोहम्मद शरीफ, छगनलाल, शैलेंद्र दादूपंथी, अब्दुल मलिक, जेठाराम, शालूराम, गोरधन भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...