301 होनहार छात्राओं को मिला गार्गी पुरस्कार
राजकीयबांगड़ महाविद्यालय में उपखण्ड क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत वर्ष 2015 में उत्तीर्ण कक्षा 10वीं की छात्राओं को गार्गी पुरस्कार के प्रमाण पत्र चेक एवं 2015 में उर्त्तीण कक्षा 12वीं की छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र चेक राशि पालिका उपाध्यक्ष बाबू खां बेगाना के मुख्य आतिथ्य एवं रोडवेज के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद ओझा की अध्यक्षता में वितरित किए गए। प्रधानाचार्य चेलाराम योगी ने बताया कि 2015 में उत्तीर्ण कला वर्ग की 232, विज्ञान की 57 एवं वाणिज्य की 12 छात्राओं सहित कुल 301 छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रमाण-पत्र वितरण किए गए। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा 2015 की 126 तथा 2014 की द्वितीय किश्त की 78 सहित कुल 204 बालिकाओं को विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह जोधा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, उद्योगपति ओमप्रकाश मोदी, श्याम कुमार जोशी सदस्य विद्यालय विकास समिति, जगदीश चन्द्र राय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शारदा वर्मा प्रधानाचार्या एवं कार्यक्रम आयोजक प्रधानाचार्य चेलाराम योगी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। बाबू खां बेगाना ने गार्गी पुरस्कार प्रोत्साहन पुरस्कार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की एक कड़ी करार दिया। इस मौके पर महावीर ओझा ने सरस्वती दिवस पर छात्राओं के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित करना अच्छी परम्परा बताया। विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार वर्मा, जितेन्द्र सिंह जोधा, जगदीश प्रसाद राय, ओमप्रकाश मोदी इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद तिवाड़ी एवं राजेन्द्र दाधीच ने किया। कार्यक्रम में बजरंगलाल मूंड, रामावतार सोनी, भंवरलाल, मोहम्मद फारूक गौरी, संतोष भाटी, संजू पसारी, आशाराम, हैदर खान के अलावा सहायक कार्यालय अधीक्षक मनवर अली उस्मानी एवं लिपिक ग्रेड द्वितीय कृष्ण कुमार गौड़ मौजूद थे।