पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 46.42 करोड़ का हुआ बजट पास, 7 डी का मुद्दा भी छाया

46.42 करोड़ का हुआ बजट पास, 7 डी का मुद्दा भी छाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवानानगर पालिका साधारण सभा की बजट बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे पालिकाध्यक्ष ग्यारसी देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वर्ष 2016-17 की आय-व्यय एवं अनुमानित 46.42 करोड़ का बजट पेश किया गया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी लईक अली पठान ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करते हुए बजट पेश किया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमति प्रदान कर दी। इस दौरान कार्रवाई शुरू होते ही पालिका प्रतिपक्ष नेता ने आरोप लगाया कि 7डी के तहत जो अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। उसमें देखा जा रहा है कि पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। पठान ने कहा कि सब्जी मण्डी को तोड़ा गया परन्तु पुस्तकालय की दुकानों को नहीं तोड़ा गया। पार्षद रामस्वरूप जांगिड़ ने कहा कि हमारे मकानों को तोड़ा गया मगर अनेक को स्टे का मौका क्यों दिया। पालिका उपाध्यक्ष बाबू खां बैगाना ने कहा कि नियमानुसार ही कार्रवाई होगी। रघुनाथदास मोट ने कहा कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनको मदद मिलनी चाहिए, इस पर बैगाना ने कहा कि निश्चित रूप से इसमें आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए कार्यवाही होगी। मोट ने कहा कि संपूर्ण वार्डों को नाली मुक्त किया जाए। वहीं प्रतिपक्ष नेता उम्मेद पठान ने आरोप लगाया कि विधायक मंत्री की ओर से दो वर्ष में नगर पालिका को एक भी रुपए की राशि नहीं मिली है। विकास के नाम पर सानिवि को कार्यकारी एजेन्सी बनाकर रुपए खर्च किए जा रहे हैं जो विकास कार्य में लगते हैं मगर पालिका की ओर से काम नहीं हो रहा है। पार्षद गजेंद्र गांधी नितेष बाजारी ने शिवबाड़ी मंदिर की अवैध दुकान का मुद्दा उठाया।

पार्किंगके लिए स्थान दिलाने की मांग

वहीगांधी ने पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थान दिलाने की मांग की। गांधी ने कहा कि एक तरफ हम बजट की बात कह रहे हैं, दूसरी तरफ शहर में अव्यवस्थाओं का आलम है और पूर्व बैठकों की क्रियान्विति नहीं हो रही है। पालिका की स्थिति दयनीय है। कर्मचारी सीट पर नहीं मिलते हैं। वहीं रामस्वरूप जांगिड़ मलिक खत्री ने कहा कि 7डी स्टेट हाईवे पर सानिवि द्वारा सड़क निर्माण में जो नाप लिया जा रहा है उसकी स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हुई। बिल्डिंगों पर बुलडोजर चल रहे हैं। बैठक समाप्ति के बाद सियाचिन की बर्फबारी में शहीद हुए लैस नायक हनुमनथप्पा को भी श्रद्धांजलि दी गई।

खबरें और भी हैं...