आईटीआई में विश्वकर्मा दिवस मनाया
डीडवाना| नगरके डीडवाना आईटीआई कॉलेज एवं सीडी मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर इसके महत्व को विस्तारपूर्वक बताया गया। डीडवाना आईटीआई में सुरेश गुर्जर ने बताया कि आज का दिन विशेष रूप से तकनीकी सेवाओं के लिए महत्व का दिन माना गया है जिसमें इस दिवस पर भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा ने सृष्टि चलाने के लिए तकनीकी रूप से जिम्मेदारी दी थी और उसी के तहत आज संपूर्ण विश्व में तकनीकी पद्धति चल रही है। यह सब भगवान विश्वकर्मा की ही देन है। इसी प्रकार सीडी मेमोरियल में संस्थान के संरक्षक जीएल बुगालिया, गोविंद मारोठिया ने भी इस दिवस को मनाने के महत्व को बताया। वहीं वरूण खत्ती ने विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।