पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना का आरोप

दहेज प्रताड़ना का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दहेज प्रताड़ना का आरोप

डीडवाना| सूपकानिवासी एक विवाहिता ने पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ स्त्री धन हड़पने एवं दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करने का मामला डीडवाना में दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार शबनम बानों ने रिपोर्ट दी कि परवेज से उसका विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था, पीहर ससुराल एक ही गांव में है। पिछले कुछ दिनों से उसके पति परवेज एवं सास, नानी सास, मामा ससुर आदि परिजनों ने दहेज हड़प लिया और बार-बार दहेज की मांग कर प्रताडि़त किया जा रहा है।

मारपीटका मामला दर्ज

रिड़| थानापीलवा में बुधवार को एक विवाहिता ने सास ननद के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार ग्राम मोड़ी खुर्द निवासी दीपिका पुत्री सुखराम जाट ने मामला दर्ज कराया कि ग्राम बाजवास निवासी सास सुगनी देवी ननद बाउड़ी देवी ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की।

शांतिभंगके आरोप में गिरफ्तार: गोटन|हरसौलावगांव में शांति भंग करने के आरोप में गोटन पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। एएसआई हरिराम भाकल के अनुसार हरसौलाव निवासी लक्ष्मणसिंह पुत्र सुगनसिंह राजपूत गांव में शांति भंग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।