3 किमी की सड़क, हर जगह गड्ढे और कीचड़
उदयपुरसे रतनपुर रोड को जोड़ने वाली साबेला बाइपास सड़क पूरी तरह जर्जरहाल हो गई है। 3 किलोमीटर की सड़क पर हर जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं।
गुजरने वाले वाहन इधर-उधर काफी झुकते हुए गुजरते हैं। इससे हरदम हादसे की आशंका बनी रहती है। सड़क से नुकीले पत्थर निकल आए हैं। इससे वाहनों को क्षति हो रही है। साथ ही सड़क पर पानी जमा रहने से कीचड़ फैल रहा है। इससे भी वाहनचालक परेशान हैं। हालत यह है कि जर्जरहाल इस सड़क से लोग गुजरने से भी कतरा रहे हैं। शहर में बढ़ते ट्रैफिक के कारण भारी वाहनों और बसों को इसी बाइपास से होकर गुजारा जाता है, लेकिन सड़क टूटी फूटी होने से वाहनचालक घबराते हैं। राजनीतिका अखाड़ा बनी बाइपास : साबेलाबाइपास सड़क हर बार राजनीति का अखाड़ा बनी, लेकिन इसका काम अब भी नहीं हो सका है। हालांकि इस सड़क के लिए वर्तमान भाजपा सरकार ने करीब 3 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत कर दिया है, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भी इतना ही बजट इस सड़क के लिए स्वीकृत किया था। बाद में सरकार बदली और बाइपास का बजट निरस्त कर दिया। अब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बाद फिर से बजट स्वीकृति जारी की गई है, लेकिन यह सड़क कब तक बनकर तैयार हो जाएगी, यह अब तक कोई नहीं बता पा रहा है।
डूंगरपुर. साबेला बाइपस की जर्जरहाल सड़क और फैला कीचड़।
पूंजपुर। बोडीगामा से लपनिया की खस्ताहाल सड़क।
डूंगरपुर. साबेला बाइपास रोड़ पर फैला कीचड़ और जर्जरहाल सड़क से गुजरते वाहनधारी।
बोड़ीगामा सड़क खस्ताहाल
पूंजपुर. बोडीगामा से लपनिया के बीच 4 किमी की सड़क जर्जरहाल हो गई है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 4 किमी सड़क गई थी। सड़क बनने के बाद प्रशासन ने इसकी कोई सुध नहीं ली है। जगह-जगह सड़क पर गडï्ढें हो गए हैं और सड़क से गिट्टी और पत्थर बाहर निकल आने से वाहन चालकों के गिरने का डर रहता है। सड़क के प्रारंभ से महज केवल एक किमी की दूरी पर बड़ा पुलिया भी है। जो जर्जर हो गया है।