- Hindi News
- पूरे देश से बच्चों को अब ऑनलाइन भी गोद ले सकेंगे दंपती
पूरे देश से बच्चों को अब ऑनलाइन भी गोद ले सकेंगे दंपती
एक साल के लिए रखने का भी प्रावधान
दंपतीकिसी भी बच्चें को एक साल के लिए रख सकते हैं, लेकिन माता-पिता होने का कानूनी अधिकार उनको प्राप्त नहीं होगा। अगर दंपती चाहे तो बच्चे को आगे भी रख सकते हैं अन्यथा दत्तक ग्रहण एजेंसी को वापस सौंप सकते है। यह प्रावधान बड़े बच्चों के लिए काफी अच्छा है, क्योकि बड़े बच्चों को गोद लेने में कई दिक्कतें आती हैं।
अच्छी खबर: गोदलेने वाली एजेंसियों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, देश में किसी भी एजेंसी के माध्यम से गोद ले सकेंगे बच्चा
डूंगरपुर. बच्चोंको गोद लेने के लिए अब किसी भी दंपती को दत्तक ग्रहण एजेंसियों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। दंपतियों को बच्चों की प्रोफाइल और एजेंसी का ब्यौरा आन लाइन उपलब्ध होगा। देशभर की दत्तक ग्रहण एजेंसियों को ऑनलाइन कर दिया गया है। ऐसी कोई भी जानकारी adoptionindia.nic.in इन पर लॉगइन करके सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अर्थोरिटी द्वारा तैयार पोर्टल पर तमाम डाटा देखा जा सकता है। पोर्टल पर बच्चों की जानकारी और संबंधित गाइडलाइन भी पोर्टल पर मिल जाएगी। गोद लेने के लिए इच्छुक ऑनलाइन फार्म भरने के साथ गोद लेने का कारण भी भरना होगा। इस पर आईसीपीएस डूंगरपुर परियोजना समंवयक टीआर आमेटा ने बताया कि दत्तक ग्रहण एजेंसी के गठन के साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जिससे कोई भी व्यक्ति कही से भी आवेदन कर सकता है।