पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में एबीवीपी ने किया धरना प्रदर्शन

कॉलेज में एबीवीपी ने किया धरना-प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजमें हंगामें के आरोपी छात्र संघ महासचिव अनिल बरंडा को कोर्ट में पेश किया। जहां शनिवार को कोर्ट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

एसएफआई ने एबीवीपी के विरोध को बताया निराधार

पूरेघटनाक्रम को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने छात्र नेता अनिल बरंडा की निजी लड़ाई बताया है। कॉलेज इकाई महासचिव धनराज भमात ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध निराधार है। यह विवाद किसी छात्र संगठन के बीच की लड़ाई नहीं है। यह महासचिव की व्यक्तिगत लड़ाई थी। पुलिस कार्रवाई होने के बाद भी पढ़ाई ठप्प कराना और नारेबाजी कर हिंदी दिवस आयोजन रुकवाने की निंदा करता है।

गतिविधियों में शामिल होने पर रोक

प्राचार्यप्रो. आरसी बालेश्वर चेंबर के बाहर एबीवीपी के धरने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनुशासन समिति की बैठक हो चुकी है। समिति ने आरोपी छात्र अनिल कुमार बरंडा का अनिश्चतकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है। उनका परिचय पत्र जब्त कर लिया गया है। वे अब छात्रसंघ से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगे। सस्पेंड पीरियड में वे बुलाने पर ही कॉलेज में दाखिल हो सकेंगे। प्राचार्य की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स ने खुशी जताई।

डूंगरपुर. प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना दे रहे एबीवीपी के विद्यार्थियों से समझाइश करते प्राचार्य प्रो. आर.सी. बालेश्वर।

डूंगरपुर. एसबीपी कॉलेज बंद करवाने के बाद मेन गेट पर नारेबाजी करते एबीवीपी के छात्र।

भास्कर न्यूज . डूंगरपुर

एसबीपीकॉलेज के छात्रसंघ महासचिव अनिल बरंडा को अनुशासन समिति ने शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को हुई घटना के बाद छात्र संगठन एबीवीपी ने शनिवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया। सुराता निवासी अरविंद कुमार रोत के साथ शुक्रवार को एसबीपी कॉलेज छात्रसंघ महासचिव कलालघाटा निवासी अनिल बरंडा आैर उसके साथियों द्वारा कैंपस में मारपीट करने का मामला शनिवार को गर्मा गया। बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं प्राचार्य चेंबर के बाहर जमा हुए और मेन गेट बंदकर दिया। इसकी भनक लगने पर कोतवाली सीआई गजेंद्रसिंह राव कॉलेज पहुंचे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक प्रवीण रोत, पूर्व जिला संयोजक करुण ननोमा, सुरेश रोत, भाजयुमो महामंत्री राजेंद्र गमेती की मौजूदगी में छात्रसंघ अध्यक्ष अजित बरंडा ने विद्या