प्रकरणों की रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश
डूंगरपुर| जिलेके समस्त विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त प्रकरणों पर की जाने वाली कार्रवाई की सूचना प्रत्येक सोमवार, बुधवार शुक्रवार को भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया है। सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारियों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट ईमेल के माध्यम से सप्ताह में तीन दिन अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।