मनोहरलाल कंसारा बने समाज अध्यक्ष
डूंगरपुर| श्रीपंच कंसारा समाज की बैठक रविवार को समाज के नोहरे में आयोजित हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया से मनोहरलाल कंसारा को अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व अध्यक्ष प्रभुलाल कंसारा के द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। मनोहरलाल कंसारा के नेतृत्व में नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए सचिव महेंद्रकुमार कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार को नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण नवरात्रि के बाद किया जाएगा। आभार नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहरलाल कंसारा ने माना।
मनोहरलाल कंसारा