- Hindi News
- किशोरों की समस्याओं के प्रति जागृत रहे की दी सीख
किशोरों की समस्याओं के प्रति जागृत रहे की दी सीख
शैक्षिकअनुसंधान, प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के विज्ञान गणित विभाग के निर्देशन में किशोर जागृति दिवस मंगलवार को गौरीशंकर उपाध्याय रामावि में मनाया गया।
मुख्य अतिथि गजेश जोशी, अध्यक्ष प्रधानाध्यापक रोहित जैन, विशिष्ट अतिथि विज्ञान प्रभारी नीता श्रीमाल थे। विद्यार्थियों को किशोरावस्था में खड़ी होने वाली समस्याओं के निराकरण के प्रति जागरूक करने, सह शैक्षिक गतिविधियों के अंतर्गत निबंध, क्वीज प्रतियोगिता वार्ता की गई। मुख्य वार्ताकार गजेश जोशी ने किशोरावस्था में आकर्षण और चुनौतियों, एचआईवी-एड्स एक कलंक है। संस्था प्रधान ने स्वागत किया। प्रभारी नीता श्रीमाल सहप्रभारी राजेश चौबीसा ने मादक पदार्थों का सेवन, प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता की गई। संचालन राजेश चौबीसा ने किया।
इधर, राउप्रावि वैजा में मंगलवार को किशोर जागृति कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबालाल यादव ने की। बच्चों को गुटखा, केंसर के बारे में जानकारी दी।
गौरीशंकर उपाध्याय मावि में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।