पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा मुक्ति का संदेश दिया

नशा मुक्ति का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| दिव्यज्योति जागृति संस्थान की ओर से मंगलवार को शहर के आईटीआई में नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति का संदेश दिया। संस्थान की ओर से नशा मुक्ति के लिए पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई।

साध्वी मृदुला भारती साध्वी भागीरथी भारती ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में गलत और सही का चुनाव कैसे करे और गलत का कैसे ना कहे साध्वी ने यह भी बताया कि नशा खोरी कोई घटना नहीं प्रक्रिया है। इंसान नशा करते-करते उसका आदी हो जाएगा यह उसे पता भी नहीं चलता। इसलिए नशे के पहले प्रयोग से ही बचे। साध्वी ने कहा सर्वे के अनुसार जो लोग जीवन में पहली बार नशा करते हैं, उनकी लगभग 80 प्रतिशत संभावना होती है कि वे इस आदत को अपने जीवन में लागू करते हैं। उन्होंने समझाया कि पहला कदम ही हानिकारक है। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता हुई।

नशा मुक्ति का संदेश देती साध्वी।