46 रोगियों के हुई आंखों की जांच
डूंगरपुर| भौरूकाचेरिटेबल ट्रस्ट और जिला अंधता निवारण समिति की ओर से नैत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 46 रोगियों की जांच कर 18 रोगियों को पंजीकृत कर मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए। ट्रस्ट के परियोजना प्रबंधक शिवेंद्र कुमार झा ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन नैत्र, विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र वर्मा द्वारा किए गए और रोगियों के लिए जांच दवाइयां चाय नास्ता भोजन बिस्तर की व्यवस्था नि:शुल्क रखी गई है।