पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा का समापन आज

राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा का समापन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मणीलालपंड्या राउमावि के तत्वाधान में विनोबा भावे खेल मैदान में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा का समापन बुधवार को होगा।

शारीरिक शिक्षक देवेंद्र पंड्या ने बताया कि 60 मीटर फीटा राउंड 19 वर्ष छात्र में विकास शर्मा खेल छात्रावास उदयपुर, दिनेश बांसवाड़ा एवं धर्मेंद्र जयपुर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया उसी तरह 17 वर्ष में अजय शर्मा उदयपुर, चंद्रगुप्तसिंह जयपुर, रहुण मीणा उदयपुर विजेता रहे। छात्र वर्ग 19 वर्ष में 70 मीटर फीटा राउंड में दिनेश ननोमा बांसवाड़ा प्रथम, विकास शर्मा उदयपुर द्वितीय एवं धर्मेंद्र जयपुर तृतीय रहे। छात्रा वर्ग 70 मीटर में रोहिणी मीणा उदयपुर प्रथम रही। 17 वर्ष छात्र में 70 मीटर फीटा राउंड में अजय शर्मा उदयपुर, चंद्रगुप्तसिंह जयपुर, राहुल मीणा उदयपुर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। संस्थाप्रधान आबूलाल मनात ने बताया कि पांचवें दिन तीरंदाजी में विजेताओं को यशवंत पंड्या के मुख्य आतिथ्य एवं नवनीत व्यास की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। विद्यालय में पीटीए अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, आबूलाल मनात, अजीत सिंह चौहान, रजनीकांत त्रिवेदी, ओमप्रकाश बैरवा, पर्यवेक्षक दिनेशचन्द्र पंड्या, समेत ने समापन समारोह की तैयारी को लेकर बैठक की। पर्यवेक्षक दिनेशचन्द्र पंड्या ने बताया कि बुधवार को स्पर्धा का समापन होगा। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ताराचंद भगोरा, अध्यक्ष जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष प्रियंकात पंड्या, उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, पुर्व विधायक शंकरलाल अहारी, ब्लॉक अध्यक्ष पुरूषोत्तम पाटीदार एवं महेंद्र बरजोड़ होंगे। डूंगरपुर.प्रगतिकॉलेज की खेलकूद स्पर्धा मंगलवार को दूसरे दिन लक्ष्मण मैदान में खो-खो, कबड्डी स्पर्धाएं हुई। निदेशक प्रशांत चौबीसा ने बताया कि प्रभारी व्याख्याता गोपाल अहारी तथा वासुदेव सेवक के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। जिसमें कॉलेज विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया।

सीमलवाड़ा. समापन समारोह को लेकर बैठक करते अधिकारी।

डूंगरपुर. प्रगति कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के मैच में भाग लेते खिलाड़ी।।

सीमलवाड़ा. विनोबा भावे खेल मैदान में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा देखते ग्रामीण।