लॉयन क्लब ने शिक्षकों का बढ़ाया मान
डूंगरपुर| लॉयन्सक्लब डूंगरपुर की ओर से मंगलवार को शिक्षकों के सम्मान के लिए भोगीलाल पंड्या उमावि में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सेवा संघ के अध्यक्ष जितेंद्र पंड्या, अध्यक्ष हरीश मेहता और विशिष्ट अतिथि लॉयन पूनमचंद लबाना थे। कार्यक्रम में सरकारी तथा निजी विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान किया गया। लॉयन सुदर्शन भावसार, दीपक जैन, कमलेश चौबीसा, राजेंद्र मेहता, जयेश मेहता, संजय चौबीसा, हेमंत राणा, संजीव भटनागर, शार्दुलसिंह राठौड, सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
डूंगरपुर. शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मान करते अतिथि।